बरेली, अगस्त 22 -- भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को शक्ति केंद्रों पर डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम से संबंधित बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि आगामी रविवार को महानगर के सभी शक्ति केंद्रों पर एक साथ डीएलपी आयोजित किए जाएंगे। इसकी रूपरेखा तैयार करके सभी को जिम्मेदारी बांट दी गई है। इसके साथ ही कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष का जन्मदिन भी मनाया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलशन आनंद, डॉ. सीपीएस चौहान, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, दुष्यंत गंगवार, आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, राजीव साहनी, डॉ आदेश गंगवार, विष्णु शर्मा, वीर सिंह पाल आदि ने कहा कि अधीर सक्सेना के नेतृत्व में महानगर संगठन निरंतर सक्रियता के साथ पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...