मथुरा, जून 7 -- नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित संवाद से समाधान कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को प्रमुखता से उठाया गया। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमी एवं व्यापारी रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, अतः उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। चैंबर के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ब्रजवासी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सर्वप्रथम चैंबर की नवीन वेबसाइट का लोकार्पण किया। सम्मानित अतिथियों में नगर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, विद्युत विभाग के एसई एवं एक्सईएन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित...