गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर। महानगर की सरकार में पार्षदों की संख्या आज 90 हो जाएगी। नगर निगम के 10 नव-नामित पार्षदों को आज महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। नामित पार्षदों को सोमवार को अपराह्न तीन बजे नगर निगम के नवीन भवन स्थित सदन हाल में शपथ दिलाई जाएगी। मनोनीत पार्षदों में दुर्गेश बजाज, वीर सिंह सोनकर, रितेश सिंह बब्बू, आलोक सिंह विशेन, चंदन आर्या, ममता जायसाल, अरविंद निषाद, शिवम पांडेय, अष्टभुजा श्रीवास्तव, संजय कुमार वैश्व शामिल हैं। समारोह में उपसभापति पवन त्रिपाठी समेत सभी पार्षद उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...