प्रयागराज, मार्च 7 -- संगठन पर्व के तहत भाजपा महानगर की नई टीम (महानगर कार्यकारिणी) के गठन को लेकर पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा शनिवार को प्रयागराज पहुंचीं। सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में उन्होंने कोर कमेटी के साथ बैठक करते हुए नई टीम को लेकर मंथन किया। इस दौरान महानगर के कई पदाधिकारियों का जमावड़ा भी कार्यालय पर लगा रहा। पर्यवेक्षक ने कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। बैठक के दौरान नई टीम में 2027 को लेकर जातीय समीकरण, पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन आदि पर चर्चा हुई। सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि बैठक के दौरान महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री अनामि...