गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- ट्रांस हिंडन। राजेंद्र नगर के पंचशील पार्क स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महानगर कमेटी का गठन हुआ। महानगर अध्यक्ष अमित मदान ने बताया की नई कमेटी में महानगर प्रधान शंभूनाथ झा, महासचिव चंदन सिंह, राकेश श्रीवास्तव और महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अरुण गुप्ता को दी गई है। तुषार चंद शर्मा, कृष्णपाल और तुषार बंसल को महानगर महासचिव, जबकि अमरीष त्यागी, अनमोल सोनी, अंकित चौहान और संतोष कुमार सिंह को महानगर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संदीप चौधरी और शिवांश शर्मा संगठन मंत्री तथा मनोज गुप्ता को प्रचार मंत्री बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.