भदोही, सितम्बर 27 -- भदोही, संवाददाता। लंबी दूरी की गाड़ियों में आरक्षण के लिए भारी दबाव है। आरक्षण के साथ तत्काल टिकट के लिए काउंटर पर लंबी कतारें लग रही हैं। प्रकाश पर्व दीवाली, प्रकृति उपासना के पर्व छठ एवं रबी फसलों की छींटाई एवं बोआई को लेकर प्रवासी वतन वापसी तेजी से करेंगे। ऐसे में टिकट बुक करने के नाम पर दलाल जमकर वसूली कर रहे हैं। बता दें कि जिले के लोग बड़ी तादात में मुंबई, दिल्ली, पूना, नागपुर, सूरत, अहमदाबाद आदि महानगरों में रहकर नौकरी एवं कारोबार करते हैं। अक्तूबर और नवंबर में दुर्गा पूजा, विजयदशमी, दीवाली, छठ पर्व के साथ ही रबी फसलों की छींटाई एवं बोाई तथा शादियां भी हैं। अब ऐसे में तेजी से महानगरों से लोग वतन वापसी कर रहे हैं। मुंबई जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण की सर्वाधिक मांग के बीच आरक्षण कराने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो ...