महानगरों के लिए टिकट को मारामारी, हाथ मायूसी
भदोही, मई 17 -- भदोही, संवाददाता। लंबी दूरी की गाड़ियों में आरक्षण के लिए भारी दबाव है। आरक्षण के साथ तत्काल टिकट के लिए काउंटर पर लंबी कतार लग रही है। पहला नंबर पाने के लिए रात भर लोग आरक्षण केंद्र के बाहर पड़े रहते हैं लेकिन सुबह बुकिग खुलने के बाद एक-दो टिकट के बाद वेटिग शुरू हो जाता है। आरक्षण व्यवस्था ध्वस्त होने से 95 फीसद यात्रियों को निराशा हो रही है। बता दें कि समस्या से अवगत होने के बाद भी विभागीय अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। केंद्र पर न तो कर्मचारियों की नियुक्ति हो रही है न ही लुंज-पुंज अवस्था में चल रहे सर्वर सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है। इंटरनेट की अपेक्षा विभाग का सिस्टम धीमा होने से दो कन्फर्म टिकट निकलना मुश्किल हो गया है। मुंबई जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण की सर्वाधिक मांग के बीच आरक्षण कराने के लिए लोगों की भीड़ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.