महानगरों के लिए जून से चलेंगी पथ परिवहन निगम की 22 बसें
दरभंगा, मई 25 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से दरभंगा प्रमंडल के लिए 22 नई बसों की स्वीकृति मिल चुकी है। ये सभी बसें पटना डिपो में आकर खड़ी हो गई हैं। इनका परिचालन विभिन्न रूटों पर आगामी जून माह से शुरू करने की स्वीकृति दी गयी है। पथ परिवहन निगम, दरभंगा प्रमंडल के रीजनल मैनेजर अजिताभ आनंद ने बताया कि कुल 22 नई 53 सीटेड बसों की स्वीकृति दरभंगा प्रमंडल के लिए मिली है। ये बसें पटना स्थित डिपो में आ चुकी हैं। इनके परिचालन से संबंधित स्वीकृति आदेश भी प्राप्त हो चुका है। बरसात से पूर्व इन बसों का परिचालन विभिन्न महानगरों के लिए लंबे रूट पर शुरू किये जाने की पूरी संभावना है।रीजनल मैनेजर श्री आनंद ने बताया कि 11 एसी बसें तथा 11 नन एसी बसें दरभंगा प्रमंडल पथ परिवहन निगम को प्राप्त होंगी। इन बसों में 53 यात्रियों के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.