महानगरी से आज से कैंट के प्लेटफॉर्म नम्बर-4 पर रुकेगी
वाराणसी, सितम्बर 20 -- वाराणसी। बनारस से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई (सीएसएमटी) जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस 21 सितंबर से कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) पर भी रुकेगी। यह गाड़ी पांच मिनट का ठहराव लेकर आगे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी प्लेटफॉर्म नम्बर-4 पर आएगी। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या-22178 महानगरी एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे बनारस स्टेशन से प्रस्थान करके 9.40 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। निर्धारित ठहराव के बाद सुबह 9.45 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, मुम्बई से आने वाली गाड़ी संख्या-22177 महानगरी एक्सप्रेस 22 सितम्बर से यहां रुकेगी।यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 3.22 कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर-4 पर आएगी और 3.27 बजे बनारस स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी। यह भी पढ़ें- महानगरी एक्सप्रेस कल से कैंट स्टेशन पर रुकेगी लंबे समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.