महानंदा में डूबे बच्चों की तलाश जारी, चौथे दिन मिला दूसरा शव
पूर्णिया, मई 25 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के गांगर पंचायत अंतर्गत गुहास गांव में महानंदा नदी में डूबे बच्चों की तलाश पांचवें दिन भी जारी रही। इस बीच चौथे दिन देर शाम महानंदा नदी की भसिया पश्चिम धार से दूसरे बच्चे का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पूरे गांव में फिर मातम पसर गया। मृतक की पहचान 11 वर्षीय नुर्शिद के रूप में की गई जो गुहास गांव निवासी मुनीब का पुत्र था। वह गुरुवार को अपने चार दोस्तों के साथ महानंदा नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान सभी बच्चे नदी की तेज धारा में डूब गए थे। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में गंगा में डूबे बीटेक छात्र मोहम्मद कैफ का चौथे दिन शव मिला, दूसरे की तलाश जारी शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। माता-पिता एवं अन्य परिजनों ने कपड़े और पहचान चिह्न के आधार पर शव की पहचान की। शव मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.