महानंदा में डूबे तीन बच्चों का चौथे दिन भी नहीं चला पता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पूर्णिया, मई 24 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के गांगर पंचायत स्थित गुहास गांव में महानंदा नदी में डूबे तीन बच्चों की तलाश चौथे दिन भी जारी रही, लेकिन अब तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में खोजबीन कर रही है। वहीं दूसरी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद तीनों बच्चों की लाश बरामद नहीं होने से ग्रामीणों में भी बेचैनी बढ़ती जा रही है। परिजन सुबह से देर रात तक महानंदा नदी किनारे अपने बच्चों की तलाश में टकटकी लगाए बैठे रहते हैं। यह भी पढ़ें- सोनपुर में गंडक नदी में डूबे किशोर की तलाश के लिए दूसरे दिन भी चला सर्च अभियानघटनास्थल पर नेताओं का दौरा घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक गुलाम सरवर एवं मुखिया संघ जिला अध्यक्ष शमशाद आलम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.