महानंदा-परमान का जलस्तर घटते ही तेज हुआ कटाव, कई सड़कें खतरे में
पूर्णिया, जुलाई 25 -- बायसी, एक संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र में महानंदा और परमाण नदी के जलस्तर में कमी तथा कनकई नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण विभिन्न स्थानों पर नदी कटाव तेज हो गया है। कटाव से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और कई संपर्क मार्ग खतरे की जद में आ गए हैं। यह भी पढ़ें- महानंदा एवं परमान नदी के जलस्तर में कमी, कनकई नदी में वृद्धिकटाव के कारण सड़क प्रभावित परमान नदी में जलस्तर घटने के बाद बायसी प्रखंड की आसजा मवैया पंचायत में बड़ा राहुआ, मवैया, पुनडाले और मथुरापुर को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग कटाव की चपेट में आ गया है। वहीं जियागाछी गांव में भी नदी का कटाव शुरू हो गया है। हरिणतोड़ में भी परमान नदी के कटाव से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क प्रभावित हो गई है। सड़क को बचाने के लिए संबंधित विभाग ने फ्लड फाइटिंग का कार्य शुरू कर दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.