पूर्णिया, मई 21 -- बायसी, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के गांगर पंचायत के गुहास में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे स्नान के दौरान चार दोस्त महानंदा नदी की बहाव में आ गए। जससे चारों दोस्त नदी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एवं परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीण गोताखोर के प्रयास से एक बालक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि तीन दोस्तों की तलाश जारी है। मृतक बालक की पहचान 11 वर्षीय नसर आलम के रूप में की गयी है जो बायसी थाना क्षेत्र के गांगर पंचायत के गुहास गांव निवासी मो. सोहराब का पुत्र था। लापता तीन दोस्तों में मुस्तफा (उम्र आठ वर्ष) पिता मो. अशलम वार्ड संख्या पांच, अरमान (उम्र आठ वर्ष) पिता रुहूल अमीन वार्ड तीन, नुर्शिद (उम्र 10 वर्ष) पिता मुनीब वार्ड पांच सभी बायसी थाना क्षेत्र के गांगर पंचायत के गुहास निवासी हैं...