कटिहार, मार्च 7 -- प्राणपुर,संवाद सूत्र रोशना थाना क्षेत्र के लालगंज भगत टोला के वार्ड संख्या 14 निवासी भीम परिहार (45) शुक्रवार की दोपहर बाद मछली पकड़ने के दौरान महानंदा नदी में लापता हो गया। मालूम हो कि रोजाना की तरह शुक्रवार को भी भीम परिहार मछली पकड़ने के लिए अपने सहयोगी मनोज परिहार के साथ महानंदा नदी में गया था। प्रत्यक्षदर्शी एवं सहयोगी मनोज परिहार ने बताया कि भीम परिहार मछली पकड़ने हेतु नदी में उतरा एक बार मछली पकड़ा, दूसरी बार मछली पकड़ने हेतु डुबकी लगाया तो नदी से बाहर नहीं निकला। उक्त घटना की खबर गांव में आग की तरफ फैल गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सूचना पाकर स्थानीय मुखिया तनवीर अहमद ,हल्का कर्मचारी कृष्ण कुमार राय एवं रोशना थाना में पदस्थापित एसआई गौरव कुमार पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.