किशनगंज, जुलाई 11 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के सिमलबाड़ी स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र साहिल कुमार सहनी के महानंदा नदी में लापता होने का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। घटना के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद छात्र साहिल का कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ की टीम लगातार महानंदा नदी में डूबे छात्र साहिल की खोजबीन कर रही है। इधर परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की आशंका जताते हुए शुक्रवार को सदर थाना में आवेदन देकर निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की है।

परिजनों की चिंताएँ नदी में डूबकर लापता छात्र साहिल के परिजन शुक्रवार को सदर थाना पहुंचे थे। साहिल के बड़े भाई राहुल कुमार और उसके माता-पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि घटना के बाद साथ गए तीनों छात्रों ने उन्हें अलग-अलग जानकारी दी, ...