कटिहार, मार्च 20 -- आजमनगर। एक संवाददाता महानंदा नदी में नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चले जाने से किशोरी की डूब कर मौत हो गई। पूर्णिया के रानीपतरा की रहने वाली 13 वर्षीय ऋषिका कुमारी आजमनगर बाजार स्थित शनिचरी हाट के निकट अपने मौसा शिकल साह के घर आयी थी। घटना करीब 10 बजे दिन की बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतिका ऋषिका कुमारी को तैरना नहीं आता था। महानंदा नदी में नहाने के लिए जाना उचित नहीं था। महानंदा नदी के इर्द-गिर्द में बसे लोगों का कहना है कि किनारे के बगल में ही गहरे पानी की शुरुआत हो जाती है, जिसे तैरना नहीं आता हो तो उनके लिए काफी परेशानी का सबब बन जाता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। प्रशासनिक स्तर पर एसडीआरएफ की टीम बुलाकर लाश बरामद किया जा सका। आजमनगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.