कटिहार, अप्रैल 11 -- सालमारी, एक संवाददाता। बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के आलापोखर गांव के समीप शुक्रवार सुबह अज्ञात शव को ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बलिया बेलौन पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी। बताया जाता है कि सुबह खेत की ओर जा रहे कुछ ग्रामीणों की नजर नदी के किनारे पड़े शव पर पड़ा। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गये। घटना की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। सूचना मिलते ही बलिया बेलौन थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। पहचान के लिए शव की तस्वीरें विभिन्न माध्यमों से साझा की गईं। कुछ ही देर में शव की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.