पूर्णिया, जुलाई 23 -- अमौर, एक संवाददाता। महानंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ अमौर प्रखंड के हफनिया पंचायत स्थित दमराहा गांव में एक बार फिर भीषण कटाव शुरू हो गया है। पिछले दस दिनों से जारी कटाव के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थिति ऐसी हो गई है कि कई परिवार अपने घर स्वयं तोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं, जबकि 25 से अधिक परिवारों पर विस्थापन का खतरा मंडरा रहा है। कटाव प्रभावित गुलाम रसूल, जुबैर आलम, अनामुल, शाहीद, जमील, कैंसर, नाजिम, मुज्जमिल, नौशाद, मुनीज, हासिम, कासीम और मुस्तकीम समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि दमराहा गांव वर्षों से महानंदा नदी के कटाव की मार झेल रहा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: महानंदा नदी कटाव से प्रभावित नौ परिवारों को मिला प्लास्टिक कटाव के कारण गांव की आधी आबादी पहले ही महानंदा के पार कि...