बुलंदशहर, जनवरी 8 -- अलीपुरद्वार से चलकर लखनऊ जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस गुरुवार को रद रहीं। वहीं अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से आईं। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस सात घंटे, नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा-कालका मेल चार घंटे, सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे और कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली भी डेढ़ घंटा अपने निर्धारित समय से देरी से रहीं। ट्रेनों के देरी से चलने को लेकर स्टेशन पर एनाउंसमेंट कराया गया। जिससे समय की जानकारी यात्रियों को हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.