इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- इटावा। दिल्ली से बिहार अंग्रेजी शराब ले जा रहे बेगूसराय के एक इंजीनियर को महानंदा एक्सप्रेस से पकड़ा गया। इटावा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने इंजीनियर के पास से चार पिट्टू और एक ट्रॉली बैग में 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये की बताई गई है। जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि बुधवार दोपहर ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया गया। गाड़ी संख्या 15484 सिक्किम-महानंदा एक्सप्रेस के कोच एच-1 की सीट नंबर 26 के नीचे रखे संदिग्ध सामान की तलाशी ली गई। पुलिस को चार पिट्ठू बैग और एक ट्रॉली बैग मिला। इन्हें खोला गया तो इनमें शराब की 48 महंगी बोतलें भरी थीं। पुलिस की गिरफ्त में आए युवक की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है, जो मट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.