अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली से सिक्किम जा रही गाड़ी संख्या 15484 महनंदा एक्सप्रेस में मंगलवार सुबह पहिए जाम होने कारण ब्रेकबाइंडिंग हो गई, जिससे पहियों से धुआं उठने लगा। गेटमैन की सूचना पर ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर दो रोकर सही किया। जिसके बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हो गई। दिल्ली से सिक्किम जा रही गाड़ी संख्या 15484 महनंदा एक्सप्रेस के 14 अप्रैल सुबह अलीगढ़ में प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचते ही तकनीकी खामी आ गई। ब्रेक बाइंडिंग के कारण एसी टू टियर कोच ए वन में चिंगारी उठने लगी, जिससे यात्रियों में खलबली मच गई। ड्यूटी पर तैनात गेटमैन रविंदर कुमार शर्मा ने सुबह 10 बजे कोच से धुआं व चिंगारी उठने की सूचना दी। यह भी पढ़ें- झाझा के एक जिम में लगी आग,लाखों की क्षति इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए ओएचई सप्लाई को बंद कर दिया ग...