चंदौली, सितम्बर 7 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। आरा स्टेशन पर रविवार की भोर में अप लाइन पर महानंदा एक्सप्रेस के तीन कोच बेपटरी हो जाने से रेल परिचालन ठप हो गया। हादसे के बाद अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। ट्रैक क्लियर करने और राहत व मरम्मत कार्य के चलते आरा-दानापुर सेक्शन पर ट्रेनों को जगह-जगह रोकना पड़ा। इस कारण पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली अप की सभी प्रमुख ट्रेनें काफी विलंब से चलीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस क्रम में दानापुर-पुणे स्पेशल करीब 7 घंटे, श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 मिनट, विभूति एक्सप्रेस 4 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 2 घंटा 19 मिनट, सीमांचल एक्सप्रेस 1 घंटा 34 मिनट और नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 1 घंटा 21 मिनट की देरी से चली। यह भी पढ़ें- आरा में महानंदा एक्सप्रेस के बेप...