पूर्णिया, सितम्बर 16 -- बायसी, एक संवाददाता। महानंदा, परमान और कनकई नदियों के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बारिश के कारण कहीं जलस्तर में वृद्धि तो कहीं कमी दर्ज की जा रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नदियों के जलस्तर के साथ-साथ संभावित नदी कटाव वाले क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी है। बायसी एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। प्रशासन की ओर से जलस्तर और नदी कटाव की लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार जल संसाधन विभाग की ओर से नदी कटान निरोधक कार्य भी कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- महानंदा, कनकई और परमान के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया के केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महानंदा, परमान और कनकई नदी के जलस्तर में लगातार वृ...