पूर्णिया, जुलाई 5 -- बायसी, एक संवाददाता। नेपाल की तराई क्षेत्रों में वर्षा में कमी आने के बाद सीमांचल की प्रमुख नदियों महानंदा, कनकई और परमान के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जलस्तर में कमी के साथ ही कई स्थानों पर नदी कटाव तेज हो गया है, जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। जलस्तर में कमी के साथ ही बायसी अनुमंडल क्षेत्र के कई इलाकों में नदी कटाव शुरू हो गया है। बायसी थाना क्षेत्र के मीनापुर पंचायत स्थित चहट गांव के समीप महानंदा नदी के किनारे कटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कटाव की आशंका को देखते हुए ग्रामीण रातभर जागकर नदी के जलस्तर और कटाव की निगरानी कर रहे हैं। इसी प्रकार खूटीया पंचायत में परमान नदी के किनारे भी कटाव शुरू होने की सूचना है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रं...