पूर्णिया, सितम्बर 2 -- बायसी, एक संवाददाता। महानंदा, कनकई और परमान नदी के जलस्तर में लगातार कमी जारी है। जलस्तर में गिरावट से बाढ़ का खतरा फिलहाल कम हुआ है, लेकिन कई स्थानों पर नदी कटाव तेज होने से लोगों की चिंता बनी हुई है। प्रशासन की ओर से जलस्तर के साथ नदी कटाव की स्थिति पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधक कार्य कराया जा रहा है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि महानंदा, कनकई और परमान नदियों के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। प्रशासन की टीम नदियों के जलस्तर और कटाव की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। जहां जरूरत महसूस हो रही है, वहां जल संसाधन विभाग के माध्यम से नदी कटान निरोधक कार्य कराया जा रहा है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि...