पूर्णिया, जुलाई 7 -- बायसी, एक संवाददाता। सीमांचल के जिलों में बारिश के बावजूद महानंदा, कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी है। हालांकि, जलस्तर में कमी के साथ नदी कटाव तेज हो गया है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन द्वारा नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। जलस्तर में लगातार कमी जारी है। प्रशासन 24 घंटा जलस्तर एवं नदी कटाव की निगरानी में जुटी है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि कनकई, महानंदा एवं कनकई नदी के जलस्तर में कमी हुई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: नदी की धारा गांव की ओर, ग्रामीण सहमे उन्होंने कहा कि किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का डेंजर लेवल 66.000 है, जबकि सोमवार की शाम पांच बजे 64.120 मीटर था। 24 घंटे म...