महाधरना के लिए चलाया जनसंपर्क
बगहा, जून 30 -- नरकटियागंज। आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन की ओर से आगामी 14 जुलाई को समस्तीपुर में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर मंगलवार को नरकटियागंज जंक्शन पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एसोसिएशन से जुड़े अधिकारियों ने इस रेलखंड के सभी स्टेशनों का दौरा करते हुए स्टेशन मास्टरों से संवाद किया और अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने के लिए 14 जुलाई को समस्तीपुर मंडल मुख्यालय पहुंचने के लिए अनुरोध किया। अधिकारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में 12 घंटे की अमानवीय रोस्टर व्यवस्था को तुरंत समाप्त करने आदि हैं। जनसंपर्क अभियान में डी.एन. झा, अंशुमान कुमार, बृजबिहारी, राकेश कुमार एवं अमित कुमार आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- डाक विभाग : कर्मचारी संघ ने मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.