भागलपुर, अगस्त 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। महादेव सिंह कॉलेज में गुरुवार को विद्यार्थियों की शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की रीढ़ हैं और महाविद्यालय प्रशासन उनके सर्वांगीण विकास के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिविर के नोडल पदाधिकारी डॉ. रामनाथ झा ने छात्रों को सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति तथा करियर मार्गदर्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। डॉ. विष्णु कुमार राय, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. चंद्र प्रकाश आजाद, डॉ. संतोष कुमार झा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...