महादेव मंदिर से निकली शोभा यात्रा
भदोही, जून 27 -- ज्ञानपुर। क्षेत्र के सीखापुर गांव स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल भक्तों ने गांव में भ्रमण कर विधिवत पूजन की। महादेव के दर्शन को मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान समाजसेवी बाबा मिश्र ने बताया कि मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापना होगी। मूर्ति की स्थापना आनंद नारायण मिश्र व शकुंतला देवी द्वारा विधिवत पूजन हुआ। इस मौके पर विनोद पांडेय, श्यामनारायण पांडेय, राज कुमार, विजय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.