महादेव मंदिर में जड़ी-बूटी दिवस पर औषधीय पौधों का वितरण
रामगढ़, अगस्त 4 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। प्राचीन महादेव मंदिर परिसर में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशल योग शिक्षा और टूटी झरना योग कक्षा के संचालक संजय शुक्ला ने की। इस अवसर पर आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार, प्रकृति संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान औषधीय पौधों का वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जामुन और पीपल के पौधों का पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक प्रमोद लाल, जिला कोषाध्यक्ष रजनीकांत राठौर, महिला जिला प्रभारी अर्चना महतो, महिला संरक्षिका अंजली कुमारी, महिला महामंत्री लीलावती, कोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.