हाथरस, अप्रैल 4 -- सासनी। क्षेत्र के गांव बांधनू स्थित श्री महादेव जी के सानिध्य में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 79 वें काली मेले में श्रद्धा और भक्ति का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। मेले के शुभारंभ अवसर पर समूचा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। मेले का विधिवत उद्घाटन हरि अजन्ता रेजिडेंसी के डायरेक्टर हेमंत सेंगर द्वारा किया गया। उन्होंने पूरी विधि-विधान और मंत्रोचार के साथ मां काली का पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने हेमंत सेंगर का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने मां काली के जयकारों के साथ मेले का आनंद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.