गिरडीह, जून 24 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के लकरगढ़ा महादेव मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें निर्जला (भीमसैनी) एकादशी को लेकर मंदिर प्रांगण एवं तालाब (शिवगंगा) की साफ सफाई की गयी। मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि निर्जला एकादशी व्रत के अवसर पर लकड़गढ़ा महादेव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती है। जिसमें सैकड़ों व्रती निर्जला उपवास रहकर मंदिर में रात भर भगवान भोलेनाथ का ध्यान व भजन संकीर्तन कीर्तन करते हैं। सुबह में स्नान के साथ भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा में भाग लेते हैं। बताया की गुरुवार की सुबह में मंदिर परिसर की साफ सफाई की जाएगी। मौके पर कैलाश राय, बच्चू नारायण राय, कपिलदेव बरनवाल, गोपाल गुप्ता, राजेश साव, मुन्ना बरनवाल, वरुण साव, कृष्णदेव साव उर्फ बबलू, राधे बरनवाल, अ...