गाजीपुर, मई 30 -- मरदह। क्षेत्र के नरवर बिजवनपुर स्थित खुशिलेश्वर महादेव मंदिर के तीसरे स्थापना दिवस पर शनिवार को रुद्राभिषेक, रुद्र महायज्ञ, विशाल भंडारा और जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में मनीष श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव और आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...