भदोही, मई 10 -- भदोही, संवाददाता।सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर कालीन नगरी में भी विविध कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान जनपद के प्रमुख शिवालयों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कराया जाएगा। सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली एक हजार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 का आयोजन किया जा रहा है। सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से 11 मई को दिन में 10 बजे से लेकर 12 बजे दोपहर तक जिले के प्रमुख शिवालयों, मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि इस अवसर पर जनपद के विभिन्न प्रमुख शिवालयों हरिहरनाथ मंदिर, बड़े शिव मंदिर गोपीगंज, शिवराज धाम चकवा, महावीर मंदिर चामुंहा, महा महादेव मंदिर संध्या खास सहित अन्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.