रांची, मार्च 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया शिव मंडा पूजा समिति की ओर से फूलखुंदी, शोभायात्रा और झूलन अनुष्ठान होगा। इसकी शुरुआत एक अप्रैल को डगर के साथ होगी। मंडा पूजा महोत्सव में पांच अप्रैल को मुंडन, छह अप्रैल को उत्तरी व शिव बारात, सात से 12 अप्रैल तक रात्रि शोभायात्रा, 13 अप्रैल को जागरण व फूलखुंदी एवं शोभायात्रा सह झूलन और 14 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। बताया गया कि छठी के साथ 15 अप्रैल को महोत्सव का समापन होगा। आयोजन को लेकर समिति की आम बैठक सोमवार को मुख्य संरक्षक विजय साहू की अध्यक्षता में महादेव मंडा परिसर में हुई। बैठक में मंडा पूजा के साथ एक करोड़ की लागत से मंदिर के निर्माण को लेकर चर्चा हुई। मंदिर के पुजारी पंडित शम्भू कुमार पांडे ने पूजन कार्यक्रम की घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.