लोहरदगा, फरवरी 15 -- कुडू , प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे कुडू प्रखंड में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। रविवार सुबह से ही देर शाम तक शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ गया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की लंबी कतारें शिवालयों में लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से अपने तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि को लेकर सभी शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया । कई स्थानों पर भजन-कीर्तन, शिव बारात, भंडारा और विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन किया गया कुडू टीको नदी तट स्थित महाकाल शिव मंदिर, तान पहाड़ी स्थित शिव गुफा मंदिर, सलगी-चापी का प्राचीन महादेव मंडा, बड़की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.