मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के महादेव नगर इलाके से इंटर की एक छात्रा दो दिन से लापता है। वह 20 फरवरी की दोपहर घर से कोचिंग के लिए निकली थी। उसके बाद से लौटी नहीं है। उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया कि खोजबीन में पता चला कि भीखनपुरा के रहने वाले नीरज कुमार ने उसकी पुत्री को बहला कर अपहरण किया है। इसकी जानकारी जब लड़के के घर वालों को दी गई तो उन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकी भी दी। अनहोनी की आशंका से छात्रा का पूरा परिवार दहशत में है। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.