गोपालगंज, जनवरी 31 -- गोपालगंज। राजोखर महादेव धाम के सौंदर्यीकरण को लेकर शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई। बैठक में मंदिर के गुम्बज निर्माण, फर्श व गेट ग्रिल के सौंदर्यीकरण, परिसर पक्कीकरण, पोखरा को सीढ़ीनुमा विकसित करने, विवाह व सत्संग भवन निर्माण, पुजारी की व्यवस्था तथा साप्ताहिक सायं आरती जैसे प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में सत्येन्द्र तिवारी, हरिशंकर साह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.