महादेव के जलाभिषेक को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
बलिया, अगस्त 11 -- बलिया, संवाददाता। देवाधिदेव महादेव के प्रिय महीना सावन के दूसरे सोमवार और प्रदोष व्रत पर शिवालयों में भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। शहर के लगायत गांव तक शिवालयों में पूजन-अर्चन और जलाभिषेक के लिए भोर से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच भक्तों ने शिवलिंग पर भांग, धतुरा, बिल्वपत्र चढ़ाकर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर अपने व परिवार के सुख समृद्धि की कामना किया। जलाभिषेक को कतार में लगे युवक और युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुरक्षा में पुलिस, पीएसी और महिला पुलिस फोर्स तैनात थी। यह भी पढ़ें- Balia News: सावन के दूसरे सोमवार को शिवमय हुए श्रद्धालु करीब 70 हजार भक्तों के जलाभिषेक का अनुमान है।शहर के ऐतिहासिक बालेश्वर मंदिर पर आधी रात में शयन आरती के बाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.