रामगढ़, मई 2 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित शिवनगर कॉलोनी में शनिवार को पांच दिवसीय श्रीश्री 1008 रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ कलश जलयात्रा के साथ हुआ। सुबह 8 बजे श्रद्धालु गाजे-बाजे की अगुवाई में दामोदर नद के किनारे पहुंचे। यहां देवताओं के आह्वान के बाद कलशों में नद का पवित्र जल भरा गया। इसके बाद माथे पर आस्था का कलश ली महिलाएं भगवान शिव का गुणगान करते हुए यज्ञ मंडप में पहुंची। इस दौरान महादेव के जयकारे से समूचा रिवरसाइड इलाका गूंजायमान था। यहां यज्ञ मंडप का उद्घाटन मुख्य अतिथि पतरातू प्रखंड की उप प्रमुख बबीता पांडेय ने किया। आयोजकों ने बताया कि 6 मई को हवन-पुर्णाहुति के बाद 7 मई को भंडारा का आयोजन होगा। यज्ञ में बतौर मुख्य यजमान शंभू ठाकुर पत्नी पिंकी देवी के साथ शामिल हुए। वहीं पुरोहित सुशील भारद्वाज, नागेंद्र पंडित, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.