सहारनपुर, मार्च 16 -- महानगर के राहुल शर्मा ने भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा और संकल्प का परिचय देते हुए 47 दिनों में करीब 1300 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन किए। महानगर लौटने पर सोमवार सुबह उनका रेलवे स्टेशन और भूतेश्वर मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। राहुल जनपद के ऐसे पहले व्यक्ति बन गए हैं जिन्होंने पैदल चलकर पशुपतिनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। राहुल ने बताया कि यात्रा के दौरान कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। लगातार पैदल चलने के कारण पैरों में छाले पड़ गए और शारीरिक थकान भी हुई, लेकिन भगवान शिव में अटूट आस्था के कारण उन्होंने यात्रा को बीच में नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि महादेव की कृपा से हर कठिनाई आसान होती चली गई और यही विश्वास उन्हें आगे बढ़ाता रहा। सोमवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.