बलिया, फरवरी 14 -- बलिया, संवाददाता। शहर के ऐतहासिक बाबा बालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर यानि कल 15 फरवरी को भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाहोत्सव को लेकर रस्मो अदायगी का दौर जारी है। मटकोड़, हल्दी के बाद शुक्रवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मेंहदी रस्म पूरी की। इस दौरान मंगलगीतों की धूम मची रही। महिला श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर के साथ ही मां पार्वती को मेंहदी चढ़ायी। वहीं महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए खुद के हाथों में भी मेंहदी रजायी। मां पार्वती का भव्य श्रृंगार किया। महिलाओं ने मां पार्वती को विधि-विधान से मेंहदी लगाई तथा उनका श्रृंगार किया। साथ ही मेंहदी के गीत गाए और मां पार्वती और भगवान शंकर से सम्बंधित भजनों पर खूब थिरकी। मंगलगीतों और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बाबा बालेश्वर मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.