नई दिल्ली, मार्च 25 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन जांच के तहत 'अवैध' महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के मुख्य प्रवर्तकों में से एक, सौरभ चंद्राकर से जुड़े संगठनों की दुबई में स्थित लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय ने पीएमएलए के तहत एक अंतरिम आदेश जारी कर दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में कुछ संपत्तियों सहित कई विला और महंगे घरों को कुर्क करने का आदेश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कुर्क की गई संपत्तियां चंद्राकर, उनसे जुड़ी कंपनियों और सहयोगियों से संबंधित बताई जा रही हैं। सूत्रों ने बताया कि नवीनतम आदेश के तहत कुर्क की गई कुछ संपत्तियां भारत में हैं। महादेव ऐप के प्रवर्तकों में चंद्राकर और उनके सहयोगी रवि उप्पल शामिल ह...