देवरिया, मार्च 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नागरी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में रविवार को तुलसी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें साहित्यकार एवं समाज सेवी डॉ. पुष्पा सिंह विशेन को महादेवी वर्मा नागरी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर की पूर्व महापौर डॉ. सत्या पाण्डेय ने कहा कि नारी के अंदर असीम शक्ति प्रकृति ने दी है। स्त्री और पुरुष दोनों समान महत्व रखते हैं, लेकिन महिलाओं में जो त्याग, ममता, साहस और शक्ति निहित है वह पुरुषों में नहीं देखने को मिलती। स्त्री अपने अधिकार के लिए अकबर जैसे शक्तिशाली शासक और यहां तक कि यमराज से भी लड़ने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर लिखने-पढ़ने पर ध्यान देने की जरूरत है। वे कलम की ताकत से समाज...