मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- कांटी। नूतन साहित्यकार परिषद की शनिवार को   अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह चंद्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें   26 मार्च को साहित्य भवन में महादेवी वर्मा की जयंती पर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि साहित्यकार चंद्रकिशोर चौबे अपने साथियों के साथ चैता गायन की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से साहित्यप्रेमी जुटेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...