कन्नौज, मई 12 -- कन्नौज। मंगलवार की शाम महादेवी गंगा घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवक को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत नदी में उतरकर उसकी तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी जान बचा ली। यह भी पढ़ें- दोस्तों के साथ सरायन नदी में नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी घटना का विवरण जानकारी के अनुसार तालग्राम थाना क्षेत्र के नरईया गांव निवासी 27 वर्षीय राहुल पुत्र रामासरे मंगलवार की शाम महादेवी गंगा घाट पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राहुल ने अचानक पुल से गंगा में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद वह गहरे पानी और तेज लहरों की...