महादेवा में मीट व अण्डे की दुकानें बंद कराने की मांग
बाराबंकी, जुलाई 29 -- रामनगर। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम रामनगर आकांक्षा गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर श्रावण माह के दौरान सड़क किनारे खुलेआम मांस एवं मांसाहार की बिक्री पर नियमानुसार रोक लगाने की मांग की। हिंदू धर्म का पवित्र श्रावण माह 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोधेश्वर महादेवा पूजा अर्चना करने आते हैं। ऐसे समय में सार्वजनिक स्थानों एवं सड़क किनारे खुले आम मांस एवं मांसाहार की बिक्री से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। मेला तक बिक्री बंद कराई जाए। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: श्रावण तैयारियों को लेकर विहिप ने डीएम को सौंपा ज्ञापन बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय वर्मा ने बताया कि ज्ञापन में महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.