बाराबंकी, मार्च 16 -- रामनगर। लोधेश्वर महादेव धाम में कई महीनों बाद कॉरिडोर निर्माण का कार्य फिर शुरू हो गया है। दिसंबर से कार्य बंद था, जो अब शुरू किया गया है। गौरतलब है कि पर्यटन विभाग की देखरेख में लगभग 48 करोड़ रुपये की लागत से सी एंड डी एस द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। सोमवार को मंदिर के मुख्य गेट के सामने कार्यदाई संस्था द्वारा पाइल फाउंडेशन निर्माण कराया जा रहा था, जिसे जूनियर इंजीनियर आयुष करा रहे थे। इस कार्य का ठेका विंध्याचल कारिडोर बनाने वाली फर्म लखनऊ मार्बल इंडस्ट्रीज द्वारा कराया जा रहा है। कार्य तेजी से न होने व बीच बीच में महीनों बंद कर देने से कार्यदाई संस्था के प्रति श्रद्धालुओं में नाराजगी भी है। मुख्य द्वार पर फाउंडेशन फाइलिंग शुरू होने से एक बार फिर उम्मीद बढ़ी है कि आगामी दिनों में शायद कार्य तेजी पकड़े। अभी साव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.