महादेवा मंदिर परिसर में सेवक-सेविकाओं ने की कारसेवा
सीवान, सितम्बर 5 -- सीवान। महादेवा शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को विद्या भारती के सेवक-सेविकाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर कारसेवा की। त्रिदिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर आयोजित अभियान में छपरा, सीवान एवं गोपालगंज के करीब 60 सेवक-सेविकाओं ने श्रमदान किया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर कचरे का उठाव किया। इस दौरान श्रद्धालुओं से भी मंदिर परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की गई। सेवक-सेविकाओं ने कहा कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्या भारती की ओर से शिक्षा के साथ सेवा, संस्कार और सामाजिक दायित्व की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.