बाराबंकी, अप्रैल 5 -- रामनगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय समाज सेवा न्यास के अध्यक्ष पंडित राम लखन शुक्ला ने कहा है कि तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में सरकारी जमीनो पर एक वर्ग विशेष का कब्जा है, उसे हटाया जाए। मंदिर स्थल पर योगी आदित्यनाथ भव्य कारीडोर बनवा रहे हैं जिससे इसके विकास को पंख लगेंगे। महादेवा में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि धन्नाग तीर्थ से महादेवा मंदिर तक उन्होंने 10 साल पहले पद यात्रा की थी और यहां से किन्तुर, पारिजात तक गए थे। क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का विकास हो यही उनकी मंशा थी और आज भी इन्हीं मुद्दों को उठा रहे हैं। रामनगर क्षेत्र में एक संस्कारिक माहौल बनाना चाहते हैं जहां हिन्दू समाज एकजुट होकर आत्मसम्मान से जिए और हमेशा अलगाववादी ताकतों की हार हो। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख राम लाल यादव,सुनील मौर्य आदि त...